रायपुर। छत्तीसगढ़ कुख्यात नक्सली क्षेत्र बस्तर में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली कैंप को ध्वस्त किया है। इस दौरान बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य, हथियार व अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
दंतेवाड़ा जिले के गोंदिरास थाना क्षेत्र में पड़ने वाला यह इलाका बेहद संवेदनशील है। पुलिस को वहां नक्सली कैंप होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद जवानों का दल छापेमारी करते हुए वहां तक पहुंचा और कैंप पर धावा बोल दिया। उस समय वहां किसी नक्सली से सामना होने की खबर नहीं है।
आगे देखें ध्वस्त नक्सली कैंप की तस्वीरें। (फोटो: संजय ठाकुर)