रायपुर। छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के 28 ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें करोड़ों रुपए नगद व कागजात जब्त कर लिए गए हैं।
एसीबी की अलग अलग टीमों ने रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर सहित राज्य के कुल 28 स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक एसएस भट्ट पर के ठिकानों पर शुरुआती छापेमारी में ही एक करोड़ 79 लाख रूपए की नगद राशि जब्त कर ली गई। टीम ने वेयर हाउसकर्मी डीके शर्मा के ठिकाने से 30 लाख व सुधीर भोले के यहां से सात लाख रूपए जब्त किए हैं। प्रबंधक भट्ट के खास कहे जाने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर चित राम यादव के ठिकानों से भी एसीबी की टीम ने 36 लाख रूपये कैश जब्त किए हैं।
आगे देखें छापेमारी से जुड़ी कुछ तस्वीरें। (फोटो: संजय ठाकुर)