पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आम आदमी को जिस सस्ते पानी का सपना दिखाकर केजरीवाल

आम आदमी को जिस सस्ते पानी का सपना दिखाकर केजरीवाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। आम आदमी को सस्ते पानी, बिजली का सपना दिखाकर केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों को धूल चटा दी। लेकिन केजरीवाल की शपथ से पहले ही रमन सरकार ने रायपुर की जनता को सस्ता पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दी है।
चुनावी रैलियों में जब केजरीवाल दिल्ली की जनता से सस्ते पानी का वादा कर रहे थे, तब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नलों में मीटर लगाकर सस्ता पानी देने की योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा था।
जितना उपयोग उतना भुगतान
बताते चलें कि अब तक लोगों को हर कनेक्शन पर 200 रुपए प्रतिमाह चुकाने पड़ते हैं लेकिन जल आवर्धन योजना के तहत् अब पानी के उपयोग के आधार पर पैसे चुकाने होगें। यानि जो परिवार कम पानी उपयोग करेगा उसे कम और जो ज्यादा पानी उपयोग करेगा उसे ज्यादा पैसे देने होंगे।
ये होंगे जल कर के पांच स्लैब
उपयोग के आधार पर जल कर की दरों को पांच स्लैब में बांटा गया है। जो इस प्रकार हैं-
  1. प्रतिमाह 11 किलोलीटर (11हजार लीटर) से कम पानी का उपयोग करने पर प्रति किलोलीटर पांच रुपए के हिसाब से बिल आएगा। यानि 11 किलोलीटर के लिये मात्र 55 रूपये।
  2. 11000-15000 लीटर के उपयोग पर छह रुपए प्रति किलोलीटर
  3. 15000-25000 लीटर के उपयोग पर सात रुपए प्रति किलोलीटर
  4. 250000-50000 लीटर के उपयोग पर आठ रुपए प्रति किलोलीटर, और
  5. 50 हजार लीटर से अधिक उपयोग करने वालों के लिये नौ रूपये प्रति किलोलीटर
दो लाख नल कनेक्शनधारी, जागरुकता जरूरी
रायपुर शहर में वर्तमान में करीब दो लाख परिवारों के पास नल कनेक्शन धारी हैं। इनमें से फिलहाल साढे पांच हजार घरों में ही मीटर लगाए गए हैं। अगले कुछ महीनों में 5000 और घरों में मीटर लगाने की तैयारी की जा रही है। मीटर लगाने के लिए शुरू में कनेक्शनधारियों को 1800 रुपए चुकाने होंगे। इसके लिए पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता का कहना है कि जल्द ही जनता में इसके प्रति जागरुकता आएगी। उन्होंने आने वाले सालों में अधिकांश घरों को जल आवर्धन योजना से जोड़ने की उम्मीद जताई है।