रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना में घायल दो लोगों की हालत गंभीर है। उनका बिलासपुर में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर में रहने वाले प्रताप सिंह अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने अकलतरा गए थे। शादी से वापस लौटते समय अकलतरा के इंदिरा उद्यान के पास खड़े एक ट्रक से उनकी बोलेरो जा भिड़ी। टक्कर की इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में प्रताप सिंह, उनकी पत्नी प्रमिला सिंह, बहन साधना सिंह, बोलेरो के ड्राइवर संतोष दास और उसके भाई चंदन दास की मौत हो गई। प्रताप सिंह के दोनों बच्चे प्रांजल (17) और प्रांजलि (15) गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का बिलासपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आगे देखें हादसे के बाद की तस्वीरें। (फोटो: संजय ठाकुर)