पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टर्स की क्लास में पहुंचा जंगली जीव बिज्जु

डॉक्टर्स की क्लास में पहुंचा जंगली जीव बिज्जु

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. शहर में स्थित आरएनटी मेडिकल कॉलेज में उस समय कोहराम मच गया, जब कॉलेज में जंगली बिज्जु घुस आया। कॉलेज में डॉक्टर्स की आवाजाही बनी हुई थी, सुबह-सुबह क्लास अटेंड करने के लिए कई डॉक्टर आ रहे थे। उसी दौरान अचानक बिज्जु नजर आने पर डॉक्टर्स चौंक पड़े।

महिला चिकित्सकों की चीख सुनकर कॉलेज के सारे डॉक्टर, प्रोफेसर दौड़ पड़े। चिल्ला चोट की आवाज से घबराया बिज्जु कोने में जा दुबका रहा। सीनियर डॉक्टर्स ने समझदारी से काम लिया और उसी दौरान वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर को फोन किया।

रेस्क्यू सेंटर के अध्यक्ष चमनसिंह मौके पर पहुंचे और कुछ ही पलों में बिज्जु को काबू में कर लिया। जब बिज्जु को पकड़ा जा रहा था, सारे डॉक्टर्स क्लास छोड़कर रेस्क्यू देखने में लग गए।

बिज्जु के पकड़ में आने पर सभी ने राहत की सांस ली और करीब एक घंटे बाद डॉक्टर्स की क्लास शुरू हो पाई। चिकित्सकों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज परिसर में झाड़, झंखाड़ का माहौल अधिक होने के कारण छोटे-बड़े जीव घुस आते हैं।

वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के अध्यक्ष चमनसिंह का कहना है कि बिज्जु जंगली जीव जरूर है। लेकिन वह तब तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता, जब तक उसे छेड़ा नहीं जाए। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि कहीं कोई जंगली जीव आ जाने पर वाइल्ड एनीमल रेस्क्यू सेंटर को 9828058158 नंबर पर सूचना दे सकते हैं।

Photo_Rishabh jain