पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. हिंदी सिनेमा के 100 साल के सफर में लेकसिटी का भी अपना मुकाम रहा है। यहां की खूबसूरत वादियों में बनी ज्यादातर फिल्में सुपर हिट रही। इन फिल्मों के साथ यहां आने वाले कलाकारों के लिए भी इस शहर के लोगों के दिलों में खास जगह है। इनमें से ट्रैजेडी किंग दिलीप कुमार भी एक हैं।
बहरहाल, फिल्म लीडर की शूटिंग के अलावा दिलीप साहब अन्य फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले में भी उदयपुर आते जाते रहे हैं। इस दरम्यां दिलीप साहब के कई लोग यहां दीवाने हो गए। फिल्म लीडर की शूटिंग के दौरान दिलीप कुमार अन्य कलाकारों के साथ यहां स्वरूप सागर के किनारे स्थित उस जमाने की मशहूर होटल में ठहरे थे।
शाम के अक्सर वे होटल की बालकनी में आकर खड़े हो जाते। वे उदयपुर की खूबसूरत वादियों को निहारते और उनके चाहने वाले नीचे से उन्हें टकटकी लगाए देखते रहते। जब तक वे यहां रहे यह सिलसिला चलता रहा। मुलाकात नहीं होने पर प्रशंसक उन्हें नीचे से ही अपशब्द भी बोलते, लेकिन ध्यान नहीं देते। साथ ही अभिवादन करने वालों को इग्नोर नहीं करते।
आगे पढ़िए, किसने दिलीप कुमार को खुदा का फरिश्ता कह डांट पिलाई, और मेवाड़ी पगड़ी पहनने से इंकार करने पर कैसे विलेन बन गए ट्रैजेडी किंग
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.