पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोला... घर में लगी है आग, देखकर सिर पकड़ लिया...

बोला... घर में लगी है आग, देखकर सिर पकड़ लिया...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. यूनिवर्सिटी रोड पर सुबह-सुबह अजीब सा वाकया हुआ, जिसने दमकल कर्मचारियों की परेड करा दी। अशोक नगर स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन पर किसी ने फोन करके कहा कि यूनिवर्सिटी रोड पर एक घर में आग लग गई है।

दमकल कर्मचारी पूरे साजो सामान के साथ मौके पर पहुंचे तो सिर पकड़ कर रह गए। आग किसी घर में नहीं, कचरा पात्र में लगी थी। यूनिवर्सिटी रोड निवासी चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा ने बताया कि सड़क किनारे पड़े कचरा पात्र में किसी ने चिंगारी डाल दी। जिससे मामूली धुंआ उठने लगा। समय बीतने के साथ धुंआ बढ़ता गया।

धुंआ इतना बढ़ गया कि राह चलते लोगों को परेशानी होने लगी। फिर फायर ब्रिगेड पहुंची और कचरा पात्र में पानी की धार डालकर आग बुझाई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर कचरा पात्र में आग लगा देने के वाकये होते रहते हैं।

शरारती तत्वों द्वारा ऐसा काम किया जाता है, लेकिन इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। यहां से यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स और प्रोफेसर्स की काफी आवाजाही रहती है।

Photo_Rishabh Jain