पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. वित्तीय वर्ष 2013-14 के लिए यूआईटी का वार्षिक बजट गुरूवार को पारित होगा। चेयरमैन रूपकुमार खुराना की अध्यक्षता में होने वाली ट्रस्ट बैठक में सचिव डॉ. आरपी शर्मा बजट पेश करेंगे। इस बार यूआईटी ने करीब 250 करोड़ का बजट तैयार किया है। पिछले साल यूआईटी ने 238 करोड़ का वार्षिक बजट पारित किया था।
बजट बैठक से पूर्व बुधवार को यूआईटी के अधिकारी दिन भर बजट को अंतिम रूप देने की तैयारियों में जुटे रहे। बजट फाइनल करने से पहले बुधवार को यूआईटी के दोनों न्यासी फुल सिंह मीणा और राखी माली से भी बजट योग्य प्रस्ताव लिए गए।
पिछले बजट में आशानुरूप नहीं हो सका काम
यूआईटी ने अपने पिछले बजट में विकास कार्यों पर 217 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान किया था। इसमें साल भर में सिर्फ 76 करोड़ रुपए ही खर्च हो सके। प्लानिंग नहीं होने से बजट अनुरूप काम नहीं हो सका।
बजट में 26 करोड़ रुपए रोड नेटवर्क पर खर्च का प्रावधान किया गया था। अहम काम होने के बावजूद यूआईटी रोड नेटवर्क पर भी बजट अनुरूप खर्चा नहीं कर सकीं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.