पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमिश्नर की डांट पड़ी तो अधिकारी फाइलें टटोलने में जुटे

कमिश्नर की डांट पड़ी तो अधिकारी फाइलें टटोलने में जुटे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. डिविजनल कमिश्नर ऑफिस परिसर में बने अनुपम महिला क्लब भवन और फील्ड क्लब की जमीन को लेकर कमिश्नर डॉ. सुबोध अग्रवाल की डांट पड़ी तो बुधवार को अधिकारी फाइलें टटोलने में जुट गए। डिविजनल कमिश्नर ने एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी है।

गौरतलब है कि मंगलवार को हुई बैठक में डिविजनल कमिश्नर डॉ. सुबोध अग्रवाल ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अशोक शर्मा से सवाल किया कि था कि पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अनुपम महिला क्लब कैसे बना। इसकी एनओसी किसने दी और भवन बनाने निर्माण की अनुमति किसने दी।

इस सवाल का अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं मिला। अग्रवाल ने कहा था कि सरकारी दफ्तर परिसर में एक महिला क्लब का भवन बन गया। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती। इसके बाद जांच कमेटी गठित की गई। कमेटी सात दिन में रिपोर्ट देगी।

बैठक में कमिश्नर ने यह सवाल भी उठाया कि फील्ड क्लब की जमीन किसकी है बताओ। इसका भी अधिकारियों के पास जवाब नहीं था। लिहाजा इस मामले में भी एक जांच कमेटी बनाई गई।