पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फतहसागर किनारे गोल्फ कार चलती रहेगी, कोर्ट ने नहीं दिया स्टे

फतहसागर किनारे गोल्फ कार चलती रहेगी, कोर्ट ने नहीं दिया स्टे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. फतहसागर किनारे गोल्फ कार बिना किसी रुकावट के चलती रहेगी। इस मामले में एक फर्म ने सिविल कोर्ट में गोल्फ कार संचालन पर रोक लगाने के लिए वाद दायर किया था।

नगर निगम के एडवोकेट अशोक सिंघवी ने बताया कि फतहसागर के किनारे नगर निगम के ठेकेदार के माध्यम से गोल्फ कार संचालन करने के लिए टेंडर किए थे। इसके बाद निगम ने कुणाल इंटरप्राइजेज को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया। कंपनी ने गोल्फ कार शुरू भी कर दी।

इसी बीच एक अन्य फर्म ने कोर्ट में वाद दायर कर कहा कि कुणाल इंटरप्राइजेज को निगम की टेंडर शर्तों के अनुसार 6 गोल्फ कार चलानी थी, मगर उसने तीन गोल्फ कार ही लगाई और निगम ने उसे वर्क ऑर्डर जारी कर दिया।

निगम के एडवोकेट ने बताया कि बहस के दौरान कुणाल इंटरप्राइजेज के एडवोकेट ने कहा हमारी फर्म टेंडर शर्त अनुरूप फतहसागर किनारे 6 गोल्फ कार ही चलाएगी। इसके बाद कोर्ट ने स्टे देने से मना कर दिया।

जल्द ही गुलाबबाग में भी चलेगी गोल्फ कार

नगर निगम में गुलाबबाग में भी 6 गोल्फ कार संचालित करेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। गुलाबबाग में गोल्फ कार संचालन के बदले निगम को प्रतिवर्ष प्रति कार करीब पौने तीन लाख की आमदनी होगी।

Photo_Tarachand Gawariya