पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. विधानसभा चुनावों में कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ी जीत मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उदयपुर में भी खुशियां मनाई। पार्टी की बड़ी जीत पर शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल व्यास के नेतृत्व में मिठाई बांट कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।
शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। कर्नाटक मे कांग्रेस की जीत पर प्रदेश कांग्रेस और शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।
प्रदेश सचिव वीरेंद्र वैष्णव, कांग्रेस नेता शराफत खान, राजेश जैन, डॉ. दीपक औदिच्य, कमल नयन खण्डेलवाल, प्रेम घावरी, महेश मेनारिया ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व की जीत है।
जनता ने कर्नाटक मे कांग्रेस पार्टी को बहुमत देकर साबित कर दिया है कि भाजपा का कोई जनाधार नहीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि आने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस परचम फहराएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.