पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएनबी का एटीएम तोड़ा, सेंट्रल लॉक नहीं खुलने से बचे सात लाख रुपए

पीएनबी का एटीएम तोड़ा, सेंट्रल लॉक नहीं खुलने से बचे सात लाख रुपए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. सेक्टर-11 के पुराना आईओसी डिपो के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को मंगलवार रात चोरों ने तोड़ दिया। गनीमत रही कि चोर एटीएम के सेंट्रल लॉक का पासवर्ड नहीं डाल पाए। एटीएम नहीं खुलने से 7 लाख 11 हजार 400 रुपए चोरी होने से बच गए। सुबह राहगीरों ने पुलिस को एटीएम टूटे होने की सूचना दी। पुलिस ने मौका-मुआयना किया और एफएसएल टीम ने सैंपल लिए।

पुलिस ने जब बैंक अधिकारियों को सूचना दी तो वे मौके पर आए। पंचशील मार्ग स्थित पीएनबी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक हेमंत कुमार ने थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने बैंक प्रबंधन से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देने को कहा है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

थानाधिकारी गोवर्धनलाल ने बताया कि आरोपियों ने एटीएम के अंदर आने के बाद सीसीटीवी कैमरे का वायर काट दिया। हालांकि प्रवेश होते हुए की फुटेज कैमरे में जरूर आए होंगे। बैंक प्रबंधन ने दो दिन में फुटेज देने को कहा है। तब तक संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रहे हैं।

Photo_Rishabh Jain