पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कपड़े नहीं दिए तो दुकान में ही फेंक दिया कचरा

कपड़े नहीं दिए तो दुकान में ही फेंक दिया कचरा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. देहलीगेट क्षेत्र में कपड़े की सेल लगाने वाला दुकानदार बुधवार को उस दौरान हैरान रह गया। जब एक महिला सफाई कर्मचारी दुकान में ही कचरा फेंक कर चली गई।

देहलीगेट क्षेत्र में कपड़े की सेल लगाने वाले दुकानदार राजेश साहू ने बताया कि बुधवार को एक महिला सफाई कर्मचारी दुकान के बाहर सफाई करने पहुंची। सफाई के दौरान उसने कपड़े की मांग शुरू कर दी।

साहू ने बताया कि उन्होंने महिला से कहा कि सुबह सुबह ग्राहकी का समय है। वह शाम को आए उसे कपड़े दे देगा, मगर वह मानी नहीं। और सड़क से कचरा उठाकर दुकान में फेंक कर चली गई।

शहर के प्रमुख बाजार में यह नजारा देख आसपास मौजूद लोग भी समझ पाए कि आखिर माजरा क्या है? जब दुकानदार को लोगों ने पूछा कि आखिर महिला कचरा क्यों फेंक कर गई। लोगों को जब हकीकत का पता लगा तो वे दंग रह गए।