पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के पौने दो सौ स्कूलों के ताले नहीं खुले

शहर के पौने दो सौ स्कूलों के ताले नहीं खुले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. निजी शिक्षण संस्थाओं की समस्या समाधान की मांग को लेकर आहूत प्रदेश व्यापी बंद के तहत गुरुवार को शहर के करीब पौने दो सौ स्कूल बंद रहे। खुद स्कूल प्रबंधन ने स्कूलों के ताले नहीं खोले। इस निर्णय से अनजान बच्चे और उनके परिजन स्कूल आकर लौटने को मजबूर हुए।

प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स एंड मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से आहूत बंद के तहत गुरुवार को शहर के पौने दो सौ और जिले के करीब तीन सौ स्कूल बंद रहे। करीब पचास स्कूलों के प्रबंधक रेल से जयपुर के उद्योग मैदान में आहूत धरने में शरीक होने रवाना हुए।

एसोसिएशन के समन्वयक जीतेश श्रीमाली ने बताया कि मार्च 2012 में शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में अगस्त 2012 तक मान्यता प्राप्त संस्थाओं के लिए मार्च 1994 की शिथिलता जारी रखने का आश्वासन दिया गया था। ऐसे में प्रबंधक अपनी संस्थाओं को क्रमोन्नत नहीं करा सकें और मान्यता भी नहीं मिली।

इसके विरोध में प्रदेश स्तर पर निजी शिक्षण संस्थाएं बंद रखकर विरोध करने और जयपुर में विशाल सभा कर धरना देने का निर्णय लिया है। इसके तहत गुरुवार को शिक्षण संस्थाएं बंद रखी गई। इस निर्णय से अनजान बच्चे और उनके परिजन रोजाना की तरह गुरुवार सुबह स्कूल पहुंचे जहां ताले लटके मिले।