पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूआईटी का 249 करोड़ का वार्षिक बजट पारित

यूआईटी का 249 करोड़ का वार्षिक बजट पारित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. वित्तीय वर्ष 2013-14 के लिए यूआईटी ने गुरूवार को 249 करोड़ का बजट पारित कर दिया। चेयरमैन रूपकुमार खुराना की अध्यक्षता में हुई ट्रस्ट बैठक में सचिव डॉ. आरपी शर्मा ने बजट पेश किया। विस्तृत चर्चा के बाद ट्रस्ट ने बजट को हरी झंडी प्रदान कर दी।

पिछले साल 238 करोड़ का बजट पारित किया गया था। बैठक में न्यायी फुल सिंह मीणा और राखी माली ने कई मुद्दे उठाए। खुराना ने कहा कि इस बार बजट में जो प्रावधान किए है। वे काम समय पर शुरू हो सके इसके पूरे प्रयास किए जाएंगे। बैठक में कई अधिकारी मौजूद थे।

साल भर में ये प्रमुख कार्य होंगे:

विकास कार्यों पर साल भर में 228 करोड़ 82 लाख खर्च करने का प्रावधान किया गया है। इन कार्यों में आयड़ नदी विकास, सड़क निर्माण, ड्रेनेज कार्य, उद्यान विकास और पौध रोपण, सर्किल विकास, विद्युतीकरण कार्य, ओवर हेड बिजली की लाइनों को भूमिगत करने का कार्य ब्रिज, पुलिया और फ्लाई ओवर, आवास निर्माण, जलदाय सुविधाओं का विकास, फतहसागर और पीछोला का विकास सीवरेज प्रोजेक्ट, स्टेडियम निर्माण, चिकित्सा सुविधाओं का विकास कार्यों पर खर्च होंगे।

इसके साथ ही फुटपाथ विकास, पहाडिय़ों का विकास, सार्वजनिक सुविधाएं, टॉयलेट और ट्रैफिक सुधार के काम शामिल है। गौरतलब है कि पिछले बजट में विकास कार्यों पर 217 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान किया था। इसमें साल भर में करीब 76 करोड़ रुपए ही खर्च हो सके।

Photo_Tarachand Gawariya