पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुलाबबाग जंतुआलय परिसर में आग, पांच फायर बिग्रेड से पाया काबू

गुलाबबाग जंतुआलय परिसर में आग, पांच फायर बिग्रेड से पाया काबू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. संभाग के सबसे बड़े उद्यान गुलाबबाग में स्थित जंतुआलय परिसर में गुरुवार को दोपहर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग के कारण तेज आवाज के साथ फटने वाले बांसों को देखकर जू प्रशासन के हाथ पैर फूल गए।

आग बढ़ती देख तुरंत फायर बिग्रेड को फोन कर सूचित किया गया, लेकिन आग बुझाने वाली दमकल जब तक मौके पर पहुंचती आग बांस के पौधों के ऊपरी सिरे तक पहुंच चुकी थी।

पांच दमकल गाड़ी से पाया काबू: जंतुआलय के मेन गेट की दांयीं ओर वाले हिस्से में लगी आग को बुझाने में पांच दमकलों का सहारा लेना पड़ा। बताया गया कि आग परिसर में पड़े सूखे पत्तों में किसी राहगीर व्यक्ति के जलती बीड़ी डाल देने से सूखे पत्तों ने आग पकड़ ली।

Photo_Tarachand Gawariya