पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. भाजपा एससी मोर्चा के देहात जिला की बैठक गुरूवार को पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई। बैठक में भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष सुंदर भाणावत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता को बताए कि साढ़े चार साल में वास्तव में सरकार ने क्या काम किया।
भाणावत ने कहा कि गहलोत सरकार ने इतने समय जनता की तरफ ध्यान नहीं दिया, अब विधानसभा चुनाव का समय आया तो एक के बाद एक घोषणा की जा रहीं है। इस बात को भाजपा कार्यकर्ता जनता तक ले जाए। भाणावत ने मंडल व बूथ स्तर पर अभी से चुनावी तैयारी में जुटने के भी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मंडल स्तर नियमित बैठकें कर संगठन के काम की समीक्षा भी की जाए। बैठक में मोर्चा के अध्यक्ष भंवरलाल ने मोर्चा की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में भाजपा देहात जिला के महामंत्री चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, गीता पटेल व रोशन लाल जैन भी मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.