पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग का परिणाम घोषित हो गया है। गुरूवार को जारी 12वीं विज्ञान वर्ग की वरीयता सूची में जोधपुर के सुरेन्द्रपाल सिंह राठौड़ अव्वल रहे हैं। सुरेन्द्र ने 488 अंकों के साथ 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए।
वहीं, टॉप 10 में 15 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है, इनमें दूसरे और तीसरे दोनों स्थानों पर बेटियों ने कब्जा जमाया है। दूसरे स्थान पर गुढ़ा गौड़जी (झुंझुनूं) की अवंतिका शेखावत (96.8 प्रतिशत) और तीसरे स्थान पर कोटा की योगिता सिंघल (96.6 प्रतिशत) रही हैं।
इससे पहले शाम 4 बजे बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम की घोषणा हुई। घोषित होने के साथ ही शहर के विद्यार्थियों में परिणाम देखने की होड़ लग गई। अधिकांश विद्यार्थी और उनके परिजन इंटरनेट पर परिणाम देखने में जुटे रहे।
राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट स्पीड स्लो होने की स्थिति में कई लोग साइबर सेंटर्स पर पहुंचे। परिणाम में अच्छे प्रतिशत मिलने पर चेहरे खुशी से खिल उठे। जिन विद्यार्थियों को अच्छे प्रतिशत मिले, उनके घरों में मिठाइयां बंटने लगी।
12वीं विज्ञान वर्ग का परिणाम देखने के लिए क्लिक करें।
यहां भी देख सकते है बोर्ड रिजल्ट
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.