पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. कुमावतपुरा निवासी चन्द्र प्रकाश ने उनके मकान की अवैध नीलामी करने के मामले में बैंक अधिकारियों के खिलाफ प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कराया है। एसबीबीजे बैंक अधिकारी रमेश चन्द्र, सूरजपोल शाखा के बैंक प्रबंधक देवीलाल मीणा सहित हितेश आचार्य, सुनील आचार्य, सरोज पटेल और रमीला बाघेल के खिलाफ एफआईआर कराई है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार चन्द्र प्रकाश ने 2005 में ब्लॉक बी, प्रतापनगर स्थित भूखंड के लिए एसबीबीजे बैंक से लोन लिया था। लोन की किस्त जमा नहीं करा पाने के चलते बैंक अधिकारी रमेश चन्द्र और देवीलाल मीणा ने आवासीय भूखंड की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी।
आम सूचना की समय अवधि के अंदर ही चन्द्र प्रकाश ने 5 लाख 4 हजार रुपए जमा कराने गया। लेकिन बैंक अधिकारियों ने रुपए नहीं लेकर आवासीय भूखंड की अवैध रूप से हितेश आचार्य को नीलामी कर दी। चन्द्र प्रकाश ने 2008 में कोर्ट में याचिका दायर की।
कोर्ट में मामला चलने के बावजूद हितेश ने सुनील को सुनील ने सरोज पटेल और सरोज ने रमीला बाघेल को भूखंड बेच दिया। कोर्ट ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.