पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी ब्रैड हॉज और उनकी पत्नी चेरिल उदयपुर की सुंदरता देख अभिभूत हो गए। दोनों ने शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घूमने बाद कहा कि वाकई यहां का सिटी पैलेस, क्रिस्टल गैलेरी और झीलें देखने लायक है। एक बार सभी को उदयपुर जरूर आना चाहिए। इट्स अ अमेजिंग एंड ब्यूटीफुल सिटी।
हॉज ने कहा कि वे अगली बार अपने साथी आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर वॉटसन, पोंटिंग, गिलक्रिस्ट को भी उदयपुर लेकर आएंगे। हॉज और उनकी पत्नी चेरिल दो दिन पहले छुट्टियां बिताने उदयपुर पहुंचे और मीडिया से दूरी बनाएं रखी। गुरुवार को वे मीडिया से मुखा़तिब हुए। हॉज शुक्रवार को सुबह जयपुर के लिए रवाना होंगे।
हॉज ने की स्पिन गेंदबाजी: शिकारबाड़ी ग्राउंड पर पहुंचते ही आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अपने आप को नहीं रोक पाया। और वंडर एकेडमी में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाडिय़ों को गेंदबाजी करने लगे। उन्होंने कई खिलाडिय़ों को गेंदबाजी की और खेलने की तकनीक की तारीफ की।
फोटोः ताराचंद गवारिया
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.