पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. नगर निगम की ओर से गुरूवार को शहर कोट बाहर के क्षेत्रों में 38 परिवारों को उनके पुश्तैनी मकानों के पट्टे वितरित किये गये। नगर निगम के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मेयर रजनी डांगी और आयुक्त सत्यनारायण आचार्य की मौजूदगी में लोगों को पट्टे बांटे गए।
इस दौरान सिख कॉलोनी के 18, डोरे नगर के 3, पाठों की मगरी, सुभाष नगर और गायरियावास के 17 लोगों को पट्टे दिए गए। ये लोग करीब 50 साल से पट्टे मिलने का इंतजार कर रहे थे। क्षेत्रीय पार्षद प्रेमसिंह शक्तावत ने कहा कि कुम्हारों का भट्टा, पाठो की मगरी, सिख कॉलोनी क्षेत्रों में पट्टों में जब भी जाते लोग यहीं सवाल करते कि हमें पट्टे कब मिलेंगे। इस सवाल पर आज विराम लग गया।
उन्होंने ने कहा कि यहां पर ज्यादातर मकान जीरो सेटबैक पर बने होने के कारण उनको पट्टे नहीं मिल पा रहे थे। इतने साल बाद पट्टे मिलने पर क्षेत्रवासियों ने भी निगम और राज्य सरकार का आभार जताया। इस दौरान प्रमोद सामर, वंदना पोरवाल, फुल सिंह मीणा भी मौजूद थे।
Photo_Devendra Sharma
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.