पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस की टक्कर से क्रेन हेल्पर की मौत

बस की टक्कर से क्रेन हेल्पर की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डबोक/उदयपुर. एयरपोर्ट के पास पालीवाल कॉलोनी के सामने खराब ट्रक को लेने आए क्रेन हेल्पर की मिनी बस की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पालीवाल कॉलोनी के पास ट्रक खराब हो गया था।

इसे लेने के लिए क्रेन आई। ट्रक को चेन से बांधकर क्रेन पीछे हो रही थी। हेल्पर बिजौलिया (भीलवाड़ा) निवासी बलवीर सिंह रावत (23) सड़क पर खड़े होकर गाड़ी पीछे लेने का इशारा कर रहा था।

इसी बीच डबोक से भटेवर की ओर ट्रैक्टर जा रहा था। इसे तेज रफ्तार से ओवर टेक करती मिनी बस ने बलवीर को चपेट में ले लिया। इसके बाद बस ट्रक से जा टकराई। बलवीर की मौके पर ही मौत हो गई।

मिनी बस सड़क पर खड़े हेल्पर को चपेट में लेते हुए खराब ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस में बैठी सवारियां बहुत घबरा गई। हादसे के बाद घबराई सवारियां बस की खिड़कियों से बाहर आईं।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मुर्दाघर रखवाया और परिजनों को सूचना दी। क्रेन मालिक हनुमान जाट ने बस चालक के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी।