पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. आकार और रंग से आकर्षित करने वाले लव बर्ड (बजरीगर) ने जू में परिवार बढ़ाया है। लव बर्ड परिवार में चार नए सदस्य बेबी लव बर्ड के आने से इनकी संख्या अब 19 हो गई है। ये नन्हें परिंदे जू में आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। जू प्रशासन की लव बर्ड के पिंजरे पर खास नजर है।
बच्चे ही नहीं बड़े भी देर तक निहारते है: रंग-बिरंगे आकर्षित करने वाले लव बर्ड को देखने में बच्चे ही नहीं बड़े भी रुचि दिखाते है। पिंजरे के पास वे देर तक लव बर्ड की हलचल को निहारते है।
ग्रीन नेट से ढका पिंजरा: लव बर्ड को गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए है। पिंजरे के ऊपरी वाले भाग को पूरी तरह ग्रीन नेट से ढक दिया है। ताकि दोपहर की धूप से राहत मिल सकें।
जू प्रशासन चौकन्ना: लव बर्ड के गायब होने की घटना के बाद इस बार प्रशासन चौकस है। केयर टेकर से लेकर जू अधिकारी को उपमुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राहुल भटनागर निर्देश दे चुके हैं कि वे नए सदस्यों का पूरा ध्यान रखें। ताकि लव बर्ड का कुनबा बढ़ता रहे।
Photo_Tarachand Gawariya
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.