पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जॉर्जिया में सिक्ख समुदाय के खिलाफ अत्याचार, अमेरिकी एंबेसी के नाम सौंपा ज्ञापन

जॉर्जिया में सिक्ख समुदाय के खिलाफ अत्याचार, अमेरिकी एंबेसी के नाम सौंपा ज्ञापन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. सिक्ख समाज के लोगों ने अमेरिका में सिक्खों पर हुए अत्याचार के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में पगड़ीधारी सिक्ख होने से हुए अत्याचार के विरोध में शुक्रवार को गुरुद्वारा सचखंड दरबार से जुड़े सिक्ख समाज के लोग एकत्रित हो गए।

विदेशों में निवासरत सिक्ख समाज की सुरक्षा की मांग को लेकर वे रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। वहीं, केन्द्र सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं देने और अमेरिकी सरकार से कोई बातचीत नहीं करने को लेकर समाज के लोग काफी आक्रोशित नजर आएं।

सचखंड दरबार के अध्यक्ष तेजेंद्रसिंह रोबिन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे इस तरह के अत्याचार के प्रति सरकार की उदासीनता भारतीयों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा करती है।

सरकार को ध्यान दिलाने और विदेशों में निवासरत सिक्खों की सुरक्षा और धर्म के साथ छेड़छाड़ पर आपत्ति की गई। इसको लेकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, अमेरिकन एंबेसी के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष तेजेंद्रसिंह, उपाध्यक्ष रणबीर सिंह सलूजा, सचिव नवप्रीत सिंह सलूजा मौजूद थे।