पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. शुक्र है शुक्रवार का दिन बीते दिनों जैसी तीखी धूप लेकर नहीं आया। शुक्रवार को दिन भर शहर के आसमान में बादलों का डेरा रहा। बीते दिनों की तुलना में तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई, लेकिन छितराए बादलों ने दिनभर धूप-छांव का खेल खेला तो उदयपुरवासियों को गर्मी से मामूली राहत मिली।
सुबह की शुरूआत से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह-सुबह धूप नहीं लगी तो लोगों को बड़ी ठंडक का अहसास हुआ। दिन चढऩे के साथ धूप भी निकली, लेकिन छितराए बादलों ने धूप को ज्यादा देर जमने नहीं दिया।
दिन भर धूप-छांव की लुका छीपी चलती रही। बीते दिनों में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था, लेकिन शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ तापमान 41 डिग्री पर रहा। लिहाजा हवाओं में गर्मी बनी रही, लेकिन धूप कम रही तो मौसम कुछ सुहाना बना रहा। मौसम घर से बाहर निकलने जैसा रहा तो शहरवासी भी शॉपिंग करने और घूमने फिरने निकले।
Photo_Tarachand Gawariya
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.