पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अन्ना हजारे पहुंचे मुनि तरुण सागर की शरण

अन्ना हजारे पहुंचे मुनि तरुण सागर की शरण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन छेडऩे वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे शुक्रवार को क्रांतिकारी राष्ट्रसंत मुनि तरुण सागर की शरण पहुंचे।

भीलवाड़ा के पास कंवलियास गांव में विराजित मुनि तरुण सागर से मुलाकात में अन्ना हजारे ने समाज, धर्म, राजनीति और भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। करीब एक घंटे तक चली चर्चा में मुनि तरुण सागर ने हजारे को कई तरह की सीख दी।

मुनि तरुण सागर ने कहा कि समाज और देश की समस्याओं के समाधान के लिए बातों के बादशाह नहीं, बल्कि आचरण के आचार्य चाहिए और अन्ना हजारे इस मामले में एक मिसाल है। इस दौरान अन्ना हजारे ने कहा कि मुनि तरुण सागर जुबान से कम और जीवन से ज्यादा बोलते हैं।

यही कारण है कि मुनिश्री के 'कड़वे प्रवचन' देश-दुनिया में पसंद किए जाते हैं। मुनिश्री से कक्ष में चर्चा के दौरान बाहर बड़ी संख्या में भक्तों और अन्ना समर्थकों की भीड़ बनी रही। मुनिश्री ने अन्ना हजारे को भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में जीत हासिल करने का आशीर्वाद दिया।

Photo_Pankaj Vaishnav