पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. प्रदेश में जिला परिवहन अधिकारी के पदों में कटौती के विरोध में 13 व 14 मई को परिवहन निरीक्षकों ने सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय स्थगित कर दिया है। यह निर्णय परिवहन आयुक्त ओ. पी. यादव की अध्यक्षता में राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया।
जयपुर में आयोजित बैठक में परिवहन आयुक्त ने संघ को आश्वस्त किया कि जिला परिवहन अधिकारी के वर्तमान पदों में कोई कटौती नहीं की जाएगी। कैडर रिव्यू में प्रशासनिक सुधार समिति की रिपोर्ट को देखते हुए पुन: परिवहन सेवा संवर्ग का कैडर मैनेजमेंट एक समिति के माध्यम से किया जाएगा। वर्ष 2013-14 की वर्तमान पदों पर जल्दी डीपीसी की जाएगी।
चंदेल ने कहा कि मोटर वाहन निरीक्षकों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिलाना व मोटर वाहन निरीक्षक के कार्यानुभव को पदोन्नति में जोडऩे, पदोन्नति का कोटा 50 प्रतिशत से 75 प्रतिशत करने, सीधी भर्ती प्रक्रिया को बदलने पर विचार किया जाएगा।
समिति में परिवहन निरीक्षक संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौड़ और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राघव शर्मा को शामिल किया गया है। बैठक में अपर परिवहन आयुक्त पवन अरोड़ा एवं उप परिवहन आयुक्त असलम शेर खान सहित मुख्यालय के अधिकारीगण उपस्थित थे।
इस मौके पर परिवहन निरीक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष बनवारीलाल गुर्जर, अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौड़ एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राघव शर्मा, धर्मपाल आसीवाल, महासचिव अनूप चौधरी, सदस्य विनय बंसल, यशपाल यादव, सचिव जयपुर रीजन उपस्थित थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.