पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकुंभलगढ़/उदयपुर. बडग़ांव के पास शुक्रवार रात 9 बजे के करीब ट्रक-बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। केलवाड़ा-राजसमंद मार्ग पर केलवाड़ा से जा रही ट्रक और राजसमंद की तरफ से आ रहे बाइक सवार बामणीया वेर निवासी किशन सिंह और महेन्द्र सिंह की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल नरोत्तम पुरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही गंभीर घायलों को हीरालाल देवपुरा चिकित्सालय पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें राजसमंद रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक जप्त कर ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया है।
Photo_ASHOK SONI
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.