पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेजों से संपर्क कर किया 1200 युवाओं का पंजीयन

कॉलेजों से संपर्क कर किया 1200 युवाओं का पंजीयन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. राज्य सरकार की युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना में युवाओं को जोडऩे के लिए राजस्थान वित्त निगम ने शहर के प्रमुख कॉलेजों से संपर्क कर 1200 युवाओं का बतौर उद्यमी के तौर पर पंजीकृत किया है। निगम के शाखा प्रबन्धक जी. सी. जैन ने बताया कि योजना के तहत पेसिफिक कॉलेज, राजस्थान विद्यापीठ, गीतांजली, बी.एन. कॉलेज, एफ.एम.एस. सनराइज इंस्टीट्यूट, पॉयनियर सहित कई शिक्षण संस्थाओं से संपर्क कर युवाओं को योजना से अवगत कराया।
आवेदन 31 मई तक: योजना का लाभ लेने वाले युवा निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन 31 मई 2013 तक कर सकेंगे। योजना के अन्तर्गत चयनित युवाओं को 5000 रू. तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। जैन के अनुसार विस्तृत रिपोर्ट देने पर 10 हजार की अतिरिक्त विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। चयनित 1000 युवा उद्यमियों को 10 प्रतिशत मार्जिन राशि, 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर एवं बिना किसी अतिरिक्त गारंटी के राजस्थान वित्त निगम द्वारा ऋण प्रदान की जाएगी।