पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. नौजवान सभा के राज्य उपाध्यक्ष एवं माकपा पार्षद राजेश सिंघवी ने नौजवान सभा के राज्य उपाध्यक्ष एवं माकपा विधायक पवन दुग्गल को आठ वर्ष पूर्व दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल में डलवाने को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कायरतापूर्ण राजनीति बताया।
सिंघवी ने कहा कि पिछले वर्षों में पवन दुग्गल के नेतृत्व में किये गये संघर्षों से श्रीगंगानगर एवं आसपास के जिलों में माकपा का सम्मान और आधार बढ़ा है। इससे चिंतित हो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह अलोकतांत्रिक और अवैधानिक षड्यंत्रपूर्वक कार्यवाही की हैं।
सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राज्य की सरकार में आने से पूर्व विधानसभा चुनाव में भाजपा शासनकाल में घड़साना में हुए आंदोलनों के मुकदमों को वापस लेने का विश्वास दिलाया था। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा से मिलीभगत कर उन्हें खुश करने के लिए पवन दुग्गल को झूठे मुकदमे में फंसाया।
उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी का जनतांत्रिक आंदोलनों के प्रति तानाशाहीपूर्ण रवैया है। सिंघवी ने राज्य सरकार से घड़साना आंदोलनों में दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेकर पवन दुग्गल को रिहा करने की मांग की।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.