पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. मेवाड़ के कांग्रेस नेता डॉ. सी.पी.जोशी को भूतल परिवहन मंत्रालय के साथ ही शनिवार को रेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
रेल मंत्री पवन बंसल के इस्तीफा देने के बाद रेलवे का अतिरिक्त प्रभार जोशी को देने की जैसे ही घोषणा हुई सीपी समर्थक खुशी के मारे झूम उठे। सी.पी. जोशी गुट के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।
जोशी को रेलवे का अतिरिक्त प्रभार मिलने की खुशी में कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार शाम को सूरजपोल चौराहे पर भव्य आतिशबाजी करेंगे। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली ने कहा कि जोशी को अतिरिक्त प्रभार मिलने से राजस्थान के साथ ही मेवाड़ का उसका सीधा लाभ होगा।
आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भी इसका लाभ मिल सकेगा। मेवाड़ में रेल सुविधाओं में विस्तार की उम्मीद बंधी है।
कांग्रेस नेता राहुल व्यास, कमलनयन खंडेलवाल, दीपक औदिच्य, पूरण मेनारिया, बडग़ांव के पूर्व उपसरपंच भुवनेश व्यास, रमेश पालीवाल, सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी जोशी को रेलवे की जिम्मेदारी मिलने पर खुशी व्यक्त की है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.