पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लापता युवक की बड़ी तालाब में डूबने की आशंका

लापता युवक की बड़ी तालाब में डूबने की आशंका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. बड़ी तालाब में डूबने की आशंका के चलते पुलिस और गोताखोरों ने युवक की तलाश की है। सुबह नौ बजे शुरू हुई तलाश के बावजूद शाम पांच बजे तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार से लापता युवक के कपड़े और चप्पल तालाब किनारे ही रखे थे। ऐसे में पुलिस युवक के तालाब में डूबने की आशंका जता रही है।

पुला निवासी युवक के भाई रमेश जिंगर ने बताया कि लक्ष्मीनारायण (35) पुत्र नंदलाल जिंगर भुवाणा स्थित वुड पेची फर्नीचर की दुकान में काम करता था। शुक्रवार सुबह काम के लिए निकला था।

लक्ष्मीनारायण की पत्नी ने दोपहर में फोन किया तो स्वीच ऑफ मिला। रात भर लक्ष्मीनारायण के घर वापस नहीं आने पर सुबह परिजन उसे ढूंढने निकले।

बड़ी तालाब के पास स्कूटी खड़ी थी। पाल पर लक्ष्मीनारायण के कपड़े और चप्पल रखीं थीं। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

Photo_Tarachand Gawariya