पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. मदर्स डे से एक दिन पहले कोई कचरे के ढेर में अज्ञात कन्या भ्रूण पाए जाने का मामला सामने आया है। सुबह फतहपुरा में विद्या भवन स्टाफ कॉलोनी के पीछे सड़क पर कचरे के बड़े कंटेनर में कन्या भ्रूण पड़ा मिला। भ्रूण ट्रांसपेरेंट पॉलिथीन में बंद था।
कचरे के ढेर के बीच भ्रूण को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कचरे के ढेर से निकालकर मुर्दाघर रखवाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि भ्रूण करीब छह महीने का था। भ्रूण पड़े होने की सूचना पर आस-पास काफी लोग इकट्ठे हो गए।
Photo_Tarachand Gawariya
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.