पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक दिन पहले रुकवाया बाल विवाह, पिता को किया पाबंद

एक दिन पहले रुकवाया बाल विवाह, पिता को किया पाबंद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. सुखेर थाना क्षेत्र के काली मगरी में हो रहे बाल विवाह को पुलिस ने एक दिन पहले रुकवाने में सफलता हासिल की है। विवाह सोमवार आखातीज के अवसर पर होने वाले थे।

पुलिस ने एक दिन पहले जाकर बच्चियों की शादी के बारे में पूछा तो परिजन हक्के-बक्के रह गए। तीन लड़कियों का मेडिकल कराया गया। इनमें एक नाबालिग पता चली।

पुलिस ने बताया कि आसरा विकास संस्थान की ओर से एक ही परिवार की तीन काका-ताऊ की नाबालिग बेटियों की रविवार को शादी होने की सूचना मिली थी।

मौके पर जाकर तीनों लड़कियों और उनके परिजनों को जानकारी के लिए थाने लेकर आई। तीनों लड़कियों की बारात हिरणमगरी, ढीकली और सीसारमा से आने वाली थी। मेडिकल में एक लड़की के नाबालिग होने पर लड़की के पिता बग्गा जी गमेती को पाबंद किया है।

Photo_Tarachand Gawariya