पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. इंटरनेशनल मदर्स डे के मौके पर चारों ओर आयोजनों का दौर शुरू हो गया है। कहीं वयोवृद्ध माताओं का पूजन किया गया तो कहीं बच्चों ने मां का अहसास कराने वाली प्रस्तुतियां दी।
रविवार को मदर्स डे पर अपनी मम्मी को विश करने की तैयारी भी शहर के तमाम बच्चों ने की है। इसी को लेकर ग्रीटिंग कार्ड एंड गिफ्ट गैलेरीज में भी बच्चों की आवाजाही रही। सभी के दिलों में यही अहसास था कि मां को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्ड एंड गिफ्ट गैलेरी में बच्चों, युवाओं की आवाजाही रही। प्रमुख गिफ्ट व्यवसायियों ने बताया कि मदर्स डे को लेकर खासतौर पर कार्ड और गिफ्ट की बिक्री हुई।
कई लोगों ने बाल रूप में कृष्ण की मूर्तियों को पसंद किया तो कईयों ने मां की भावनाओं को दर्शाती फोटो फ्रेम खरीदी। इस तरह की सामग्री खरीदने वालों में टीन एज से लेकर कॉलेज स्टूडेंट्स की तादाद ज्यादा रही।
यहां माताओं का अभिनंदन
भारत विकास परिषद 'विवेकानंद' की ओर से सेक्टर 11 स्थित विवेकानंद छात्रावास में 'मातृ वंदना कार्यक्रम' हुआ जिसमें 11 वयोवृद्ध माताओं का अभिनंदन किया गया।
जिलाध्यक्ष राम गोपाल ने बताया कि शहर के प्रबुद्ध लोगों की वयोवृद्ध माताओं का अभिनंदन करने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
स्कूलों में बच्चों की प्रस्तुतियां
शहर में जिन स्कूलों में अभी भी बच्चों की आवाजाही बनी हुई है, वहां भी मदर्स डे सेलिब्रेशन हुआ। ऐसे में बच्चों ने मां पर आधारित कविताएं, गीत आदि प्रस्तुतियां दी।
Photo_Tarachand Gawariya
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.