पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आगामी 16 मई को जयपुर में ली जाने वाली बैठक को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।
इस बैठक की तैयारियों को लेकर उदयपुर देहात कांग्रेस की बैठक लालसिंह झाला की अध्यक्षता में हुई।
झाला ने बताया कि बैठक में झाला ने पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियो को राहुल गांधी के जयपुर कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 16 मई को जयपुर के बिड़ला सभागार में सुबह 8 बजे रजिस्ट्रेशन करवा प्रवेश पत्र प्राप्त करना होगा।
इसके बाद प्रदेश कांग्रेस की ओर से सूची जारी होगी। उसके अनुसार पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि राहुल गांधी से मिल सकेंगे। इस दौरान राहुल गांधी संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेने के साथ ही सरकार की योजनाओं का जमीनी फीडबैक लेंगे। इसके साथ ही वे क्षेत्र के सांसद और विधायक के कामकाज को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
पदाधिकारियों को दिए रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश: झाला ने बताया कि बैठक में जिला प्रमुख, प्रधान, ब्लॉक अध्यक्षों और नगरपालिका अध्यक्षों से अपने अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याएं, सुझाव और संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट साथ जयपुर ले जाने के निर्देश दिए गए है। जयपुर में राहुल गांधी को संगठन की जमीनी हकीकत और प्रशासनिक तंत्र की कार्य प्रणाली की हकीकत भी बताई जाएगी।
यह रहेगा राहुल से मिलने का कार्यक्रम: 16 मई को प्रात: 9 बजे से प्रथम सत्र में जिलाध्यक्ष और कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रिम संगठन जिलाध्यक्ष, विधायक, सांसद और प्रत्याशी (वर्ष 2008 के चुनाव वाले ) राहुल गांधी से मिलेंगे।
द्वितीय सत्र में 2 बजे जिला प्रमुख, उपजिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, नगरपालिका अध्यक्ष, निर्वाचित पार्षद व सहवृत पार्षद मिलेंगे। तृतीय सत्र में शाम 4.30 बजे प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, एआईसीसी सदस्य, सांसद, विधायक राहुल गांधी से मिलेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.