पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक विवाह ऐसा भी...यहां शुरू हुई सात के बजाय नौ फेरों की परंपरा

एक विवाह ऐसा भी...यहां शुरू हुई सात के बजाय नौ फेरों की परंपरा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. क्षत्रिय कुमावत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन सोमवार को टाउन हॉल परिसर में हुआ। जिसमें आठ जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। यूं तो सामूहिक विवाह कई होते हैं, लेकिन यह विवाह कुछ खास रहा। हुआ यूं कि वर-वधुओं को सात के बजाय नौ फेरे दिलाए गए। आठवां फेरा बेटी बचाने के नाम और नौवां फेरा पर्यावरण बचाने के नाम था।

टाउन हॉल परिसर में हुए इस विशेष शादी समारोह में शामिल होने के लिए उदयपुर संभाग के सभी छह जिलों सहित प्रदेश के कई शहरों से कुमावत समाजजन जुटे। आयोजनों की शुरूआत वर-वधुओं की बिंदोली (बारात) से हुई।

जो टाउन हॉल से शुरू होकर सूरजपोल, बापू बाजार, देहलीगेट होते हुए फिर से आयोजन स्थल टाउन हॉल पहुंची। फिर यहां स्वागत और कई रस्में निभाने के बाद करीब 12 बजे पाणिग्रहण संस्कार हुआ। जिसमें वर-वधुओं को नौ फेरे दिलाए गए।

Photo_Tarachand Gawariya