पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. शहर में गर्मी का मौसम फिर से बढ़ता नजर आ रहा है। तापमान में गिरावट के चलते दो दिन शहरवासियों को गर्मी से मामूली राहत मिली थी। लेकिन सोमवार को फिर से सूरज के तेवर तेज होते नजर आए। आसमान में मामूली बादल छाए रहे। लेकिन तेज धूप के आगे वे बेअसर लगे। पिछले पूरे सप्ताह तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ था।
शनिवार-रविवार को आसमान में बादलों का डेरा होने से तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच आ गया। सोमवार को फिर से तेज धूप और गर्म हवाओं का असर रहा। लिहाजा तापमान फिर से 40 डिग्री से ऊपर निकल गया है। आसमान से तेज धूप बरस रही थीं। वहीं, दोपहर बाद तो धरती भी आग उगलती हो गई।
असर आम जन जीवन पर
जब धूप तेज लगी तो शहरवासियों ने भी बचने के कई तौर तरीके इस्तेमाल किए। चाहे बॉयज हो या गल्र्स, यूथ तो सभी नकाबपोश हुए दिखे। सभी को जल्दी इस बात की रही कि धूप से बचते हुए जल्दी से जल्दी अपनी मंजिल पर पहुंच जाएं। दोपहर होने से पहले-पहले शहरवासियों की गतिविधियां तेज थीं। जो दोपहर के बाद फीकी पड़ती नजर आई। राह चलते शहरवासियों ने यहां-वहां नीबू पानी, ज्यूस और ठंडा पानी पीकर प्यास बुझाते हुए राहत पाने की कोशिश की।
Photo_Tarachand Gawariya
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.