पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. हिरणमगरी सेक्टर- 3 में बीएसएनएल के पास स्थित घर के बाहर से दो युवक महिला के गले से हार लूट कर ले गए। सोने का हार करीब 10 तोले का बताया जा रहा है। महिला नांगल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उसके दामाद के घर गई थी। महिला के चिल्लाने पर परिजन बाहर आए, तब तक युवक बाइक से फरार हो चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शहर भर में नाकाबंदी कराई। लेकिन आरोपी युवकों का पता नहीं चल सका।
गायरियावास निवासी कमला देवी के पति नारूलाल खटीक ने बताया कि सेक्टर-3 में दामाद का घर बना है। रात को जागरण के बाद सुबह नांगल था। परिवार पूरा वहीं था। सुबह करीब आठ बजे पत्नी कमला देवी घर के बाहर लगे टेंट के पास पानी पीने गईं। वहां तेज गति में दो लड़के बाइक पर आए और कमला के गले पर झपट्टा मार कर सोने का हार छीन लिया और फरार हो गए। कमला की चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जब तक बाहर आए, आरोपी फरार हो चुके थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.