पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. एमबी अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में एक महिला की मौत से चिकित्सकीय प्रशासन सकते में आ गया है। विभाग प्रभारी ने बताया कि भीषण गर्मी में इस तरह का यह पहला केस है।
गौरतलब है कि प्रतापगढ़ के कोदीनेरा गांव की निवासी 24 वर्षीय महिला गर्भवती थी। महिला को 7 मई को एमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसका गुरुवार को सिजेरियन प्रसव किया गया। प्रसव कराने के कुछ ही घंटे बाद नवजात ने दम तोड़ दिया था।
बताया गया कि महिला पिछले दो दिनों से गंभीर बनी हुई थी और वेंटीलेटर पर थी। सोमवार को सुबह 7 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसके परिजनों को महिला का शव आइसोलेट करके सौंप दिया गया।
डॉ. वाई. एन. वर्मा ने बताया कि रोगी को हृदय रोग होने की संभावना पर एमबी अस्पताल रेफर किया गया था। इसके बाद सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वाइन फ्लू की जांच करवाई गई। गुरुवार को जांच के बाद स्वाइन फ्लू रोग की पुष्टि हुई।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले स्वाइन फ्लू रोग से एक महिला की मौत पर आपातकालीन इकाई में हंगामा हो गया था। सेक्टर-14 निवासी इस महिला को फरवरी से स्वाइन फ्लू था।
तेज गर्मी में एच1 एन1 वायरस का पनपना आम नहीं है। लेकिन ठंडक वाले स्थान पर अधिक रहने से ऐसा हो भी जाए तो कोई आश्चर्य नहीं।
डॉ. डी. पी. सिंह, अधीक्षक एमबी अस्पताल
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.