पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परशुराम के जयघोष से गूंजी अरावली की वादियां

परशुराम के जयघोष से गूंजी अरावली की वादियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुंभलगढ़/उदयपुर. मेवाड़ और मारवाड़ के आराध्य परशुराम महादेव को जन्मोत्सव की बधाईयां देने के लिए सोमवार सुबह पावन गुफा स्थली पर हजारों की तादाद में श्रद्धालु भक्तजनों का सैलाब उमड़ पड़ा।

इस अवसर पर गुफा मन्दिर ट्रस्ट की ओर से परिक्रमा लगाई गई और ध्वजा चढ़ाई गई। अरावली की वादियां परशुराम के जयघोष और शंखनाद से गुंजायमान हो उठी।

बाबा परशुराम के जन्मदिन अक्षय तृतीया पर सोमवार सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। मन्दिर के प्रमुख पुजारी पुरुषोत्तम पुरी और कमलेश पुरी गोस्वामी के सानिध्य में सुबह बाबा परशुराम महादेव के स्वयं भू शिवलिंग को जल स्नान, दुग्ध स्नान, देशी घी की मालिश, जनोई धारण करवाने बाद शिवलिंग पर नया वस्त्र धारण करवाया गया।

पुजारी बंधुओं ने परशुराम महादेव को जेवरात धारण करवाने के साथ ही चांदी का फरसा भी धारण करवाया। श्रद्धालुओं ने बाबा के पवित्र शिवलिंग की विविध प्रकार से विधिवत पूजा अर्चना कर उन्हें जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।

मन्दिर पेढ़ी व्यवस्थापक भीमसिंह ने बताया कि गुफा स्थली से बाबा परशुराम के पवित्र फरसा, प्रतिमा और पवित्र ध्वजा संग शुरू हुई परिक्रमा यात्रा में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु शामिल हुए।

यात्रा गुफा स्थली से शुरू होकर करीब चार किमी की यात्रा के दौरान बीलम घाटी, भील-भीलणी का भाटा, श्रीराम टेकरी और कृष्ण टेकरी होते हुए दोबारा गुफा स्थली पहुंची।

Photo_Ashok Soni