पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धारीवाल पर बरसे किरीट सौमैया, जमीन आवंटन घोटाले का आरोप

धारीवाल पर बरसे किरीट सौमैया, जमीन आवंटन घोटाले का आरोप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. राजस्थान भाजपा के सह प्रभारी किरीट सोमैया सोमवार को नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल पर खुलकर बरसे। सौमैया ने धारीवाल पर 200 करोड़ के जमीन घोटाले का आरोप लगाया है, और कहा कि धारीवाल इस्तीफा कब देंगे।

पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में सौमैया ने कहा कि जयपुर के मैसर्स गणपति कंस्ट्रक्शन को गलत ढंग से करीब 25 हजार वर्ग मीटर जमीन आवंटित की गई।

भाजपा सरकार के कार्यकाल में जेडीए के प्रस्ताव को वर्ष 2005 में सरकार ने स्वीकृत योग्य नहीं मानकर निरस्त कर दिया। उसी कंपनी को नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल के अनुमोदन करने पर 2012 में जेडीए ने पट्टा जारी कर दिया।

उन्होंने ने कहा कि 8 मई को एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई तो आनन फानन में गणपति कंस्ट्रक्शन के नाम जारी आवंटन निरस्त कर दिया गया। राज्यपाल से भेंट कर मांग की जाएगी कि इस प्रकरण की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम से करवाई जाए। सोमैया ने कहा कि उनके आरोप गलत हैं तो वे तिहाड़ जेल जाने तैयार हैं।

Photo_Rishabh Jain