पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. मोती चौहट्टा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में बीती रात चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मंदिर में पिछले बीस दिनों में चोरी होने का यह दूसरा मामला है। बीती रात चोर मंदिर के चैनल गेट के दो ताले तोड़कर लड्डू गोपाल की अष्टधातु की प्रतिमा और बर्तन चुरा ले गए।
मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवकों के फुटेज आए है। जिसके आधार पर घंटाघर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी मंदिर में बीस अप्रैल को हुई चोरी में लक्ष्मीनारायण की दो मूर्तियां और चांदी से निर्मित दो गायों की मूर्ति भी चोरी हुई थीं।
सेन्ट्रल जेल के पास टेंपो पलटा, 6 घायल
मंगलवार शाम 4 बजे के करीब उदियापोल से सवीना की तरफ जा रहे टेंपो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 6 यात्री घायल हो गए। जिनमें एक युवती की हालत गंभीर है।
घायलों में से 5 जने सेन्ट्रल एरिया निवासी माली समाज के हैं, जो अमलकांटा स्थित एकदेवरे पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे थे। घायलों में सुश्री रानू (18) पुत्री ललित माली को सिर में चोट लगने पर न्यूरो सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा लता माली (15) पुत्री बाबूलाल, ललित माली (31) सेन्ट्रल एरिया, पल्लवी (13) पुत्री ललित माली, वंदना पत्नी ललित शामिल है। इनके अलावा कमला मीणा (25) पत्नी शंकर मीणा मानपुरा कुरावड़ घायलों में शामिल है। घटना के बाद टेंपो चालक फरार हो गया। जबकि पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है।
Photo_Rishabh Jain
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.