पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेबलेट पीसी के लिए मिला चेक, तो खिल उठे छात्रों के चेहरे

टेबलेट पीसी के लिए मिला चेक, तो खिल उठे छात्रों के चेहरे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार राजीव गांधी डिजिटल योजना के तहत जिले के 8वीं कक्षा उत्तीर्ण प्रतिभावान विद्यार्थियों को राजकीय विशिष्ट उच्च प्राथमिक विद्यालय रेजीडेन्सी में हुए समारोह में चेक दिए गए। टेबलेट पीसी के लिए चेक पाकर प्रतिभावान विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।

जिला शिक्षा अधिकारी भरत मेहता ने बताया कि समारोह में राजकीय उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और संस्कृत शिक्षा के आठवीं कक्षा उत्तीर्ण 13 हजार 6 सौ नवासी विद्यार्थियों को चेक दिए गए।

विद्यालयी मेरिट में प्रथम स्थान पर रहे विद्यार्थियों को लैपटॉप जुलाई माह में दिए जाएंगे। गौरतलब है कि विद्यालयी मेरिट में नंबर दो से ग्यारह तक को टेबलेट पीसी और प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को लैपटॉप दिए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण की थी।

रेजिडेंसी स्कूल में सुबह 10 बजे आयोजित समारोह में पंचायती राज, ग्रामीण विकास और जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद थे। समारोह में युवा मामलात और खेल राज्य मंत्री मांगीलाल गरासिया, जिला प्रमुख मधु मेहता, उदयपुर ग्रामीण विधायक सज्जन कटारा मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि मंत्री मालवीया ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं हर जरूरतमंद के लिए है। प्रदेश में प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह योजना तैयार की गई है।

Photo_Tarachand Gawariya