पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. इस्लामिक विद्वान और प्रख्यात चिंतक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ दाऊदी बोहरा कम्यूनिटी के चेयरमेन डॉ. असगर अली इंजीनियर का मंगलवार सुबह 9.30 बजे मुंबई में उनके निवास पर इंतकाल हो गया। वे 74 वर्ष के थे। पिछले एक माह से बीमार थे। मुंबई के ही एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
डॉ. असगर अली इंजीनियर के निधन का समाचार सुन दाऊदी बोहरा जमात (यूथ) में शोक की लहर दौड़ गई है। इसके बाद बड़ी संख्या में समाज के लोग मुंबई के लिए रवाना हुए।
सुबह 10 बजे होंगे सुपुर्द ए खाक: मरहूम असगर अली को बुधवार सुबह 10 बजे मुंबई में ही दफनाया जाएगा। उनकी मय्यत में उदयपुर सहित देश भर से कई समाज जन मौजूद रहेंगे।
दुकानें बंद रखेंगे जमात के लोग: दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता अनीस मियांजी ने बताया कि असगर अली इंजीनियर के इंतकाल के शोक में उदयपुर में दाऊदी बोहरा जमात के लोग बुधवार को दुकानें बंद रखेंगे।
वजीहपुरा मस्जिद में होगी शोक सभा: उदयपुर में दाऊदी बोहरा समुदाय की ओर से बुधवार सुबह 11.30 बजे बोहरवाड़ी स्थित वजीहपुरा मस्जिद में शोक सभा की जाएगी। सामूहिक नियाज में दुआएं, मगफिरत होगी। गुरुवार को फातेहा की नियाज होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.