पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनी से आई नहीं, कैसे चलेगी 10 बसें बुधवार से

कंपनी से आई नहीं, कैसे चलेगी 10 बसें बुधवार से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. ग्रामीणों को परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेशभर में संचालित राजस्थान ग्रामीण परिवहन सेवा के तहत उदयपुर आगार से 10 नई बसों का संचालन बुधवार से होता नहीं दिखाई देता।

ग्रामीण परिवहन सेवा का संचालन कर रहे आनंद ट्रांसपोर्ट पांच रूटों पर 10 बसों का संचालन बुधवार को करना था लेकिन जानकारी के अनुसार बसें कंपनी से ही नहीं आई।

ऐसे में प्रमुख पांच रूटों पर लोगों को परिवहन सेवा से वंचित रहना पड़ेगा। बस संचालक चंद्रप्रकाश का कहना हैं कि बसों का पेमेंट संबंधित कंपनी में जमा कराया जा चुका है। बसों के आते ही ग्रामीण रूटों पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

इन रूटों पर होना था बुधवार से नई 10 बसों का संचालन:

1. वल्लभनगर से उदयपुर वाया भटेवर, बाठेड़ा, अडिंदा।

2. वाजमिया से उदयपुर वाया वल्लभनगर, करणपुर, खेड़ी।

3. मावली से कानोड़ वाया वल्लभनगर, भटेवर, भींडर।

4. उदयपुर से आवरीमाता वाया देबारी, डबोक, खेड़ी, करणपुर, वल्लभनगर

5. उदयपुर से फतहनगर वाया देबारी, गुडली, खेमली, वल्लभनगर।