पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वसुंधरा ने कहा, ये कांग्रेसी चाल है, मैं क्या पूरी पार्टी गुलाब जी के साथ है

वसुंधरा ने कहा, ये कांग्रेसी चाल है, मैं क्या पूरी पार्टी गुलाब जी के साथ है

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामले में सीबीआई द्वारा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को आरोपी बनाए जाने को लेकर भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा है कि यह फर्जी, आधारहीन, तथ्यहीन और मनगढ़ंत प्रकरण है।

वसुंधरा राजे ने कहा कि राजनीतिक दुर्भावनाओं के कारण भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को फंसाया जा रहा है। पूरी पार्टी गुलाब जी के साथ खड़ी है। ये कांग्रेसी चाल है और पार्टी कटारिया के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगी।

सीबीआई की चार्जशीट कांग्रेस की चाल: भाजपा

पूर्व सभापति रवींद्र श्रीमाली, डिप्टी मेयर महेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा पदाधिकारी राजकुमार चित्तौड़ा, भंवर पालीवाल, राजेश वैष्णव, अनिल सिंघल ने संयुक्त बयान में कहा कि कटारिया की राजनीतिक ताकत बढ़ती देख कांग्रेस इस तरह की चाल चल रही है।