पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीआई की चार्जशीट ने बीजेपी का नकाब हटा दिया, इस्तीफा दें कटारिया: कांग्रेस

सीबीआई की चार्जशीट ने बीजेपी का नकाब हटा दिया, इस्तीफा दें कटारिया: कांग्रेस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले में सीबीआई द्वारा कोर्ट में सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल कर राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया को आरोपी बनाए जाने पर कांग्रेस ने कटारिया के इस्तीफे की मांग की है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र मेनारिया ने बताया कि कटारिया को सीबीआई द्वारा सोहराबुद्दीन मामले में आरोपी बनाने से हकीकत सामने आ गई है। इससे भाजपा की कथनी और करनी में अंतर भी साफ हो गया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे अपने साथ कटारिया को लेकर सुराज संकल्प यात्रा पर निकली है। दूसरी ओर सीबीआई की कार्रवाई से पार्टी का सही चेहरा सामने आ गया है। इससे बीजेपी के चेहरे से नकाब हट गया है। कांग्रेस नेताओं ने कटारिया के इस्तीफे की मांग की।