पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउदयपुर. आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा सोमवार का दिन गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जा रहा है। ऐसे में शहर के तमाम आश्रमों, मंदिरों में पूजा अनुष्ठान सुबह से ही शुरू हो गए।
गुरु देव का आशीर्वाद पाने के लिए शहर भर से शिष्य जुटने शुरू हो गए। सभी स्थलों पर सुबह से ही भजन कीर्तनों का दौर भी चलने लगा है।
शहर के रावजी का हाटा स्थित मीठा रामजी का मंदिर नरसिंह द्वारा, खास ओदी स्थित राजगुरु आश्रम, सूरजपोल स्थित अस्थल आश्रम, चांदपोल बाहर स्थित बड़ा रामद्वारा, भूपालपुरा स्थित गीता रामायण सेवा संघ आश्रम, सूरजपोल बाहर स्थित बालाजी हनुमान मंदिर निरंजनी अखाड़ा, बाईजी राज कुंड मंदिर, धोली बावड़ी स्थित रामद्वारा, श्रीनाथजी की हवेली में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के आयोजन शुरू हो गए। इधर, शहर के अखाड़ों, व्यायामशालाओं में पहलवानों द्वारा उस्तादों के सम्मान में आयोजन किए जा रहे हैं।
आसाराम आश्रम में उत्सव शुरू
डबोक स्थित संत आसाराम आश्रम में सुबह 9 बजे से गुरु चरण पादुका पूजन कार्यक्रम शुरू हो गया। भजन कीर्तन के साथ ही गुरु पादुकाओं का किया जा रहा है। आशा रामायण पाठ, गुरू गीता पाठ किया जा रहा है।
इसी कड़ी में अहमदाबाद आश्रम से बापू आशाराम के प्रवचन का प्रसारण का भी कार्यक्रम बनाया गया। सेक्टर 5 काशीपुरी स्थित लालजी मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव की शुरूआत हुई।
फोटोः ऋषभ जैन
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.