पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शूटिंग और विवाद: होटल में रानी मुखर्जी से हुई छेड़छाड़, थाने तक पहुंचा था मामला

शूटिंग और विवाद: होटल में रानी मुखर्जी से हुई छेड़छाड़, थाने तक पहुंचा था मामला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उदयपुर. फिल्म बैड की शूटिंग के दौरान हुआ विवाद नया नहीं है। दरअसल लेकसिटी में जब भी फिल्म शूटिंग होती है, तब विवाद जरूर होता है। फिल्म गाइड से लेकर मेरा गांव मेरा देश, यादें, ये जवानी है दिवानी , चलो इश्क लड़ाएं से लेकर बैड की शूटिंग के दौरान विवाद जरूर हुआ।

स्थानीय लोगों के मुताबिक फिल्म गाइड की शूटिंग के दौरान भी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को कई बाधाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों और उनके बीच अच्छा सामंजस्य हो गया।

भारत सरकार इस तोप को हिला भी नहीं पाई, चोरों ने काटा तो बहने लगा खून!

देश के सबसे खूबसूरत शहर के बारे में 5 बातें जो नहीं जानते आप

इसी तरह मेरा गांव मेरा देश की शूटिंग के दौरान भी चीरवा गांव के कई युवाओं को फिल्म में रोल मिला। इसमें भी विवाद हुआ, लेकिन फिल्म के कलाकारों के साथ गांव वालों के इतने अच्छे संबंध हो गए जो वहां के लोग आज भी याद करते हैं।

इसी तरह डेढ़ दशक पहले गोविंदा और रानी मुखर्जी की फिल्म च इश्क लड़ाएं में होटल लक्ष्मी विलास में रानी के साथ छेड़छाड़ को लेकर हुआ विवाद थाने तक पहुंच गया था।

आगे की स्लाइड्स में.. एसपी से विवाद के बाद मीडिया से बात करती पूजा भट्ट